Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपद्मश्री योग गुरु शिवानंद महाराज का 129 साल की उम्र में निधन,...

पद्मश्री योग गुरु शिवानंद महाराज का 129 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त करते हुये अर्पित की श्रद्धांजलि

Date:

TN9 वाराणसी: पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु स्वामी शिवानंद महाराज का शनिवार देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 129 साल के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वयोवृद्ध योग गुरु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी ने एक्स पर लिखा “ योग के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्म श्री’ स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है। आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

परिजनो के अनुसार स्वामी शिवानंद को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है जहां उनके अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चन्द्र घाट पर किया जायेगा।

तीन साल पहले वयोवृद्ध योग गुरु को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ में शामिल होते रहे थे। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनका शिविर लगा था और उन्होने संगम में स्नान किया था।

 

 

 

Latest stories

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार,...

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş holiganbet