TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पद्मश्री योग गुरु शिवानंद महाराज का 129 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री योगी ने शोक व्यक्त करते हुये अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्य समाचार: TN9 वाराणसी: पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु स्वामी शिवानंद महाराज का शनिवार देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया।
वह करीब 129 साल के थे।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 वाराणसी: पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु स्वामी शिवानंद महाराज का शनिवार देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 129 साल के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वयोवृद्ध योग गुरु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
“ योग के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु 'पद्म श्री' स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है। आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं
उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। परिजनो के अनुसार स्वामी शिवानंद को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है
जहां उनके अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। उनका अंतिम संस्कार हरिश्चन्द्र घाट पर किया जायेगा। तीन साल पहले वयोवृद्ध योग गुरु को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ में शामिल होते रहे थे। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनका शिविर लगा था और उन्होने संगम में स्नान किया था।      

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  •      
  • हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनका शिविर लगा था और उन्होने संगम में स्नान किया था।
  • स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ में शामिल होते रहे थे।