Homeउत्तर प्रदेशछात्रा के अपहरण के आरोप में ‘कॉन्वेंट’ स्कूल के तीन शिक्षकों पर...

छात्रा के अपहरण के आरोप में ‘कॉन्वेंट’ स्कूल के तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज

Date:

TN9 बलिया: बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पुलिस ने 10वीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण के आरोप में एक ‘कॉन्वेंट’ स्कूल के तीन शिक्षकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 10वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा 25 फरवरी को परीक्षा देने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन स्कूल के पूर्व शिक्षक अजय चौहान ने शिक्षक प्रियांशु यादव और संदीप शुक्ला की मदद से उसका कथित तौर पर अपहरण कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2) (अपहरण) और 61(2)ए (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस छात्रा का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Latest stories

uttarakhand: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा...