TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

गौला नदी के तेज बहाव से शांतिपुरी नंबर-4 में बढ़ा भूमि कटाव का खतरा, विधायक तिलकराज बेहड़ ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

मुख्य समाचार: किच्छा।
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शांतिपुरी नंबर-4 में गौला नदी के तेज बहाव से भूमि कटाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शांतिपुरी नंबर-4 में गौला नदी के तेज बहाव से भूमि कटाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हालात को देखते हुए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नदी के तेज बहाव से हो रहे भूमि कटाव और उससे क्षेत्र में पैदा हो रहे खतरे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपदा की इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता के साथ काम करना होगा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कटाव
की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभावी सुरक्षात्मक उपाय करने और कटाव पर नियंत्रण पाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्षेत्र
की जनता को किसी भी तरह की परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में वह क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में वह क्षेत्रवासियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
  • तिलकराज बेहड़ ने कहा कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और हितों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।
  • क्षेत्र की जनता को किसी भी तरह की परेशानी या खतरे का सामना न करना पड़े, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।