HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर में बड़ा हादसा! श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी भीषण आग,...

रुद्रपुर में बड़ा हादसा! श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Date:

रुद्रपुर: शहर के भगत सिंह चौक के समीप आर्य समाज मंदिर वाली गली में स्थित ‘श्रृंगार बुटीक’ के बेसमेंट में रविवार देर रात करीब 12:15 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, यह बुटीक शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा द्वारा संचालित किया जाता है। आग लगने से बेसमेंट में रखा सामान काफी हद तक जल गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता, तो पूरा शोरूम इसकी चपेट में आ सकता था।

घटना के दौरान शहर के समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करते दिखाई दिए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी क्षति होने से बचा लिया।

Latest stories

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान...

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...