TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में बड़ा हादसा! श्रृंगार बुटीक के बेसमेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: शहर के भगत सिंह चौक के समीप आर्य समाज मंदिर वाली गली में स्थित 'श्रृंगार बुटीक' के बेसमेंट में रविवार देर रात करीब 12:15 बजे अचानक आग लग गई।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: शहर के भगत सिंह चौक के समीप आर्य समाज मंदिर वाली गली में स्थित 'श्रृंगार बुटीक' के बेसमेंट में रविवार देर रात करीब 12:15 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, यह बुटीक शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संदीप डोगरा की पत्नी शैलजा डोगरा द्वारा संचालित किया जाता है। आग लगने से बेसमेंट में रखा सामान काफी हद तक जल गया, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।
हालांकि फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता, तो पूरा शोरूम इसकी चपेट में आ सकता था। घटना के दौरान शहर के समाजसेवी संजय ठुकराल भी मौके पर मौजूद रहे और राहत
एवं बचाव कार्य में सहयोग करते दिखाई दिए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी क्षति होने से बचा लिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी क्षति होने से बचा लिया।
  • प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
  • फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।