HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप: सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, मचा हड़कंप;...

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप: सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Date:

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने युवक को बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। एसएसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की तलाशी ली। इस दौरान मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान संजीव (40) पुत्र कैलाश, निवासी नवीगंज, जनपद मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

चेहरे पर मिले चोट के निशान

प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

नशा या मिर्गी का दौरा, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि संजीव नशे की हालत में या मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण सड़क पर गिर गया होगा, जिससे उसे चोट आई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सिडकुल में ट्रक चालक था मृतक

क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि संजीव रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...