TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप: सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
राहगीरों ने युवक को बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार को सड़क किनारे एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने युवक को बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। एसएसआई महेश कांडपाल
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की तलाशी ली। इस दौरान मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान संजीव (40) पुत्र कैलाश, निवासी नवीगंज, जनपद मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। चेहरे पर मिले चोट के निशान प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। नशा या मिर्गी का दौरा, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि संजीव नशे की हालत में या मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण सड़क पर गिर गया होगा, जिससे उसे चोट आई। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सिडकुल में ट्रक चालक था मृतक क्षेत्राधिकारी (सीओ) विभव सैनी ने बताया कि संजीव रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
  • घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।