HomeUdhamSinghNagarकिच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा,...

किच्छा में बढ़ती चोरियों पर विधायक तिलक राज बेहड़ का फूटा गुस्सा, एसएसपी को लिखा पत्र

Date:

उधम सिंह नगर/किच्छा: किच्छा विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्यशैली को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन कई मामलों में पुलिस पीड़ितों की प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) तक दर्ज नहीं कर रही है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने के बजाय थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

 

विधायक बेहड़ ने कहा कि यदि पीड़ितों की एफआईआर ही दर्ज नहीं होगी तो अपराधियों तक पुलिस कैसे पहुंचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से आम जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। उनका कहना है कि रामेश्वरपुर, चकौनी, लालपुर सहित किच्छा क्षेत्र के कई इलाकों में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन अनेक मामलों में न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही घटनाओं का खुलासा हो सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और चोरी की घटनाओं के खुलासे में भी लापरवाही बरत रहे हैं। विधायक ने एसएसपी से सभी लंबित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा सुनिश्चित करने की मांग की है।

May be an image of one or more people, people studying and hospital

पत्र में विधायक बेहड़ ने ग्राम चकौनी में 30 मई 2026 को हुई चोरी की घटना का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने मुन्ना कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीन तोला सोना, 1200 ग्राम चांदी, भारत कंपनी के दो भरे गैस सिलेंडर, 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी में दिए जाने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई या खुलासा हो सका।

इस बीच विधायक तिलक राज बेहड़ ने 27 जून 2026 को नई बस्ती गोटिया बंडिया, किच्छा निवासी जाकिर हुसैन के घर हुई चोरी की घटना का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस वारदात में चोर घर से भारी मात्रा में जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। विधायक ने घटनास्थल से ही संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विधायक बेहड़ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया जारी रहा और क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो वह क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राम बाबू, अख्तर रजा, सरवर हुसैन सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...