विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नहीं होगी तो अपराधियों तक पुलिस कैसे पहुंचेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्यप्रणाली से आम जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है। उनका कहना है कि रामेश्वरपुर, चकौनी, लालपुर सहित किच्छा क्षेत्र के कई इलाकों में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन अनेक मामलों में न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही घटनाओं का खुलासा हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और चोरी की घटनाओं के खुलासे में भी लापरवाही बरत रहे हैं। विधायक ने एसएसपी से सभी लंबित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और चोरी की घटनाओं का
शीघ्र खुलासा सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र में विधायक बेहड़ ने ग्राम चकौनी में 30 मई 2026 को हुई चोरी की घटना का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने मुन्ना कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब तीन तोला सोना, 1200 ग्राम चांदी, भारत कंपनी के दो भरे गैस सिलेंडर, 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी में दिए जाने के बावजूद अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई या खुलासा हो सका। इस बीच विधायक तिलक राज बेहड़ ने 27 जून 2026 को नई बस्ती