HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर परशुराम चौक: पैदल यात्रियों के लिए कट खोलने का आदेश, महापौर...

रुद्रपुर परशुराम चौक: पैदल यात्रियों के लिए कट खोलने का आदेश, महापौर विकास शर्मा ने दिये निर्देश

Date:

रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे स्थित परशुराम चौक पर कट बंद होने से बढ़ी परेशानियों और हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

महापौर ने नगर निगम टीम, व्यापार मंडल और ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए कहा कि फुट ओवरब्रिज बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित कट खोला जाएगा और दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी।

दरअसल, हाईवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए परशुराम चौक का कट बंद कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद स्थानीय व्यापारियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग मजबूरी में तेज रफ्तार वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे थे।

हाल ही में इसी स्थान के पास एक महिला की जेसीबी की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि कट को यू-शेप में तैयार किया जाए, ताकि इसका उपयोग केवल पैदल यात्री कर सकें और किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही रोकी जा सके।

महापौर ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी समाधान के रूप में लागू की जा रही है। स्थायी समाधान के लिए परशुराम चौक और सिंचाई विभाग कार्यालय के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है और परियोजना निदेशक को पत्र भी भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर एक तेजी से विकसित होता औद्योगिक और व्यावसायिक शहर है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में विकास के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी बेहद जरूरी है।

महापौर ने भरोसा दिलाया कि फुट ओवरब्रिज बनने से स्कूली बच्चों, श्रमिकों, व्यापारियों, महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। भविष्य में भी शहरवासियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, देवभूमि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...