विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कट खोला जाएगा और दोनों ओर जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। दरअसल, हाईवे पर यातायात सुचारू रखने के लिए परशुराम चौक का कट बंद कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद स्थानीय व्यापारियों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोग मजबूरी में तेज रफ्तार वाहनों के बीच जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे थे। हाल ही में इसी स्थान के पास एक महिला की जेसीबी की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर विकास शर्मा ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि कट को यू-शेप में तैयार किया जाए, ताकि इसका उपयोग केवल पैदल यात्री कर सकें और किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही रोकी जा सके। महापौर ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी समाधान के रूप में लागू की जा रही है। स्थायी समाधान के लिए परशुराम चौक और सिंचाई विभाग कार्यालय के पास फुट ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है और