HomeUdhamSinghNagarकिच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महाराजपुर में सीसी सड़क का किया...

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महाराजपुर में सीसी सड़क का किया उद्घाटन, जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

Date:

किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनिर्मित सी.सी. सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित साथियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

May be an image of one or more people, temple and text that says "डीलर-अरोर डीलर- अरारा 뉴각지 전피도지 .長 ੴ BURBER #Μόυ MOUSE"

कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने कहा कि “विकास के कार्य तभी सार्थक होते हैं, जब उनका लाभ सीधे जनसामान्य तक पहुँचे।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उद्घाटन के उपरांत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे।

May be an image of one or more people

विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

May be an image of one or more people

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...

उत्तराखंड में ‘मनचाही पोस्टिंग’ का प्लान तैयार, वन टाइम सेटलमेंट से मिल सकती है पसंदीदा तैनाती

देहरादून। उत्तराखंड में अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी पसंद...

ब्रिटेन में गिरफ्तार उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, परिवार ने लगाई मदद गुहार—क्या है पूरा मामला?

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित रामनगर निवासी और...