TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने महाराजपुर में सीसी सड़क का किया उद्घाटन, जनसंवाद में सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्य समाचार: किच्छा।
किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनिर्मित सी.सी. सड़क का उद्घाटन किया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महाराजपुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनिर्मित सी.सी. सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित साथियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधायक
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बेहड़ ने कहा कि “विकास के कार्य तभी सार्थक होते हैं, जब उनका लाभ सीधे जनसामान्य तक पहुँचे।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उद्घाटन के उपरांत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात
की और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास संबंधी आवश्यकताओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे। विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
  • उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
  • विधायक तिलक राज बेहड़ ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।