HomeUdhamSinghNagar‘चौक खोलो या पुल बनाओ’: रुद्रपुर परशुराम चौक को लेकर पूर्व विधायक...

‘चौक खोलो या पुल बनाओ’: रुद्रपुर परशुराम चौक को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ADM को सौंपा ज्ञापन

Date:

रुद्रपुर: शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल भगवान परशुराम चौक को लेकर एक बार फिर जनहित की मांग तेज हो गई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में छात्र नेताओं एवं आमजनमानस ने अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए चौक को पुलिस नियमों के अनुरूप खोलने या वहां फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की।

May be an image of one or more people and people smiling

ज्ञापन में बताया गया कि भगवान परशुराम चौक के बंद होने से हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थान विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित है, जहां प्रतिदिन लगभग 6 से 8 हजार लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में चौक का बंद रहना आमजन के लिए बड़ी समस्या बन गया है।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस चौक को नियंत्रित यातायात व्यवस्था के साथ खोला जाना चाहिए। यदि सुरक्षा कारणों से इसे खोलना संभव नहीं है, तो वहां पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना चाहिए।

May be an image of one or more people and people smiling

इस दौरान मौजूद छात्र नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...