TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

‘चौक खोलो या पुल बनाओ’: रुद्रपुर परशुराम चौक को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ADM को सौंपा ज्ञापन

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल भगवान परशुराम चौक को लेकर एक बार फिर जनहित की मांग तेज हो गई है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में छात्र नेताओं एवं आमजनमानस ने अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए चौक को पुलिस नियमों के अनुरूप खोलने या वहां फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल भगवान परशुराम चौक को लेकर एक बार फिर जनहित की मांग तेज हो गई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में छात्र नेताओं एवं आमजनमानस ने अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए चौक को पुलिस नियमों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अनुरूप खोलने या वहां फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि भगवान परशुराम चौक के बंद होने से हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थान विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित है, जहां प्रतिदिन लगभग 6 से 8 हजार
लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में चौक का बंद रहना आमजन के लिए बड़ी समस्या बन गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस चौक को नियंत्रित यातायात व्यवस्था के साथ खोला जाना चाहिए। यदि सुरक्षा कारणों से इसे खोलना संभव नहीं है,
तो वहां पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना चाहिए। इस दौरान मौजूद छात्र नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
  • इस दौरान मौजूद छात्र नेताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
  • यदि सुरक्षा कारणों से इसे खोलना संभव नहीं है, तो वहां पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाना चाहिए।