HomeUdhamSinghNagarकिच्छा क्रय-विक्रय समिति चुनाव: किरण राठौर अध्यक्ष और कमल ठठोला उपाध्यक्ष निर्विरोध...

किच्छा क्रय-विक्रय समिति चुनाव: किरण राठौर अध्यक्ष और कमल ठठोला उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए, भाजपा का दबदबा कायम

Date:

किच्छा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर कुमारी किरण राठौर और उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस परिणाम को सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर नजर आई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या में निदेशक नहीं होने के कारण वह नामांकन तक दाखिल नहीं कर सकी। 14 सदस्यीय बोर्ड में उसके पास मात्र दो निदेशक थे, जिससे आवश्यक प्रस्तावक और अनुमोदक भी जुटाना संभव नहीं हो पाया।

बताया जा रहा है कि इस चुनाव की रणनीति पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पहले ही तैयार कर ली गई थी। उनके मार्गदर्शन में दक्षिणी किच्छा, नारायणपुर, शांतिपुरी, बरा और बगवाड़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न किसान सेवा सहकारी समितियों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और अधिकांश निदेशक व डेलीगेट पदों पर जीत दर्ज की।

19 मई को हुए निदेशक चुनाव में 13 में से 11 निदेशक भाजपा समर्थित निर्विरोध चुने गए थे, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया था। निर्वाचित निदेशकों में किरण राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना और नंदलाल गौतम शामिल हैं। वहीं कमलेंद्र सेमवाल को शासन की ओर से नामित निदेशक बनाया गया।

इसके अलावा, जिला सहकारी बैंक के लिए बिरजू प्रसाद, मूलचंद राठौर, आशीष शुक्ला और जसप्रीत कौर को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया। तराई विकास संघ के लिए शिवांगी गंगवार, लालता प्रसाद, राकेश ठाकुर और संदीप अरोड़ा को प्रतिनिधित्व मिला। यूसीएफ, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए भी कई डेलीगेट निर्विरोध चुने गए।

चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस जीत के साथ ही किच्छा क्षेत्र में सहकारिता संस्थाओं पर भाजपा का प्रभाव और मजबूत हो गया है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...