TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा क्रय-विक्रय समिति चुनाव: किरण राठौर अध्यक्ष और कमल ठठोला उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए, भाजपा का दबदबा कायम

मुख्य समाचार: किच्छा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया है।
अध्यक्ष पद पर कुमारी किरण राठौर और उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए सभी प्रमुख पदों पर कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर कुमारी किरण राठौर और उपाध्यक्ष पद पर कमल ठठोला निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस परिणाम को सहकारिता क्षेत्र में भाजपा की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया में कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर नजर आई। जानकारी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अनुसार, कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या में निदेशक नहीं होने के कारण वह नामांकन तक दाखिल नहीं कर सकी। 14 सदस्यीय बोर्ड में उसके पास मात्र दो निदेशक थे, जिससे आवश्यक प्रस्तावक और अनुमोदक भी जुटाना संभव नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इस चुनाव की रणनीति पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में पहले ही तैयार कर ली गई थी। उनके मार्गदर्शन में दक्षिणी किच्छा, नारायणपुर, शांतिपुरी, बरा और बगवाड़ा सहित क्षेत्र की विभिन्न किसान सेवा सहकारी समितियों
में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और अधिकांश निदेशक व डेलीगेट पदों पर जीत दर्ज की। 19 मई को हुए निदेशक चुनाव में 13 में से 11 निदेशक भाजपा समर्थित निर्विरोध चुने गए थे, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया था। निर्वाचित निदेशकों में किरण राठौर, कमल ठठोला, राकेश ठाकुर, मनोज गंगवार, मनप्रीत कौर, भावना जोशी, प्रीति द्विवेदी, सोमवती, तौफीक अहमद, मनमोहन सक्सेना और नंदलाल गौतम शामिल हैं। वहीं कमलेंद्र सेमवाल को शासन
की ओर से नामित निदेशक बनाया गया। इसके अलावा, जिला सहकारी बैंक के लिए बिरजू प्रसाद, मूलचंद राठौर, आशीष शुक्ला और जसप्रीत कौर को निर्विरोध डेलीगेट चुना गया। तराई विकास संघ के लिए शिवांगी गंगवार, लालता प्रसाद, राकेश ठाकुर और संदीप अरोड़ा को प्रतिनिधित्व मिला। यूसीएफ, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए भी कई डेलीगेट निर्विरोध चुने गए। चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस जीत के साथ ही किच्छा क्षेत्र में सहकारिता संस्थाओं पर भाजपा का प्रभाव और मजबूत हो गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस जीत के साथ ही किच्छा क्षेत्र में सहकारिता संस्थाओं पर भाजपा का प्रभाव और मजबूत हो गया है।
  • चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
  • यूसीएफ, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए भी कई डेलीगेट निर्विरोध चुने गए।