HomeCrimeखौफनाक कत्ल! सूटकेस में मिली महिला की लाश, पति गिरफ्तार

खौफनाक कत्ल! सूटकेस में मिली महिला की लाश, पति गिरफ्तार

Date:

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला का शव सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति राकेश राजेंद्र खेडेकर के साथ पिछले महीने ही बेंगलुरु आई थी।

घटना की जानकारी ऐसे सामने आई

गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि फ्लैट में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो पाया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के वार किए गए थे। शव को एक सूटकेस में ठूंसकर रखा गया था।

पुलिस ने पुणे से आरोपी को पकड़ा

जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी पति राकेश खेडेकर पुणे भाग गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि दंपति एक निजी कंपनी में काम करते थे और डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे।

हत्या की वजह की तलाश में पुलिस

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...