TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

खौफनाक कत्ल! सूटकेस में मिली महिला की लाश, पति गिरफ्तार

मुख्य समाचार: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक महिला का शव सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई।
किच्छा (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला का शव सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति राकेश राजेंद्र
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
खेडेकर के साथ पिछले महीने ही बेंगलुरु आई थी। घटना की जानकारी ऐसे सामने आई गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि फ्लैट में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो पाया कि महिला के शरीर पर 8 से 10 चाकू के
वार किए गए थे। शव को एक सूटकेस में ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने पुणे से आरोपी को पकड़ा जांच में सामने आया कि घटना के बाद आरोपी पति राकेश खेडेकर पुणे भाग गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया
कि दंपति एक निजी कंपनी में काम करते थे और डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे। हत्या की वजह की तलाश में पुलिस पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
  • हत्या की वजह की तलाश में पुलिस पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
  • पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि दंपति एक निजी कंपनी में काम करते थे और डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे।