HomeCrimeBig Breaking" भाजपा नेता ने अपने ही परिवार पर चलाई गोली, दो...

Big Breaking” भाजपा नेता ने अपने ही परिवार पर चलाई गोली, दो बच्चों की मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– यूपी के सहारनपुर जिले के थाना गंगोह इलाके के गांव सांगाठेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगेश रोहिला ने अपने परिवार पर गोली चला दी। इस घटना में 11 साल की बेटी और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। आरोपी योगेश रोहिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच जारी:

पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। अभी तक इस घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Latest stories

uttarakhand: हल्द्वानी शुद्धीकरण विवाद पर राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग

देहरादून: हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा...