HomeGujarat*भीषण सड़क हादसा: टेम्पो ट्रैवलर और डंपर में टक्कर में 5 की...

*भीषण सड़क हादसा: टेम्पो ट्रैवलर और डंपर में टक्कर में 5 की मौत, 5 घायल।*

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए बता दें कि रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

ये भीषण सड़क हादसा गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

चूड़ा थाने के उपनिरीक्षक जेएन गमारा ने बताया कि पर्यटकों का समूह टेम्पो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी उनका वाहन राजकोट से अहमदाबाद जा रहे एक डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।

यात्रा पर निकले थे पर्यटक

पुलिस के अनुसार, पर्यटकों का यह समूह दीव, सोमनाथ, द्वारका और सौराष्ट्र के दर्शन कर लौट रहा था। उनकी दो दिन बाद अहमदाबाद से फ्लाइट थी।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल पांच लोगों को पहले सायला तालुका के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर सुरेंद्रनगर के सी.यू. शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

लिंबडी के डीएसपी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही थी या फिर कोई अन्य वजह।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...