TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

*भीषण सड़क हादसा: टेम्पो ट्रैवलर और डंपर में टक्कर में 5 की मौत, 5 घायल।*

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए बता दें कि रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
ये भीषण सड़क हादसा गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया जहां 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए बता दें कि रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। ये भीषण सड़क हादसा गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के पांच पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि पांच
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अन्य घायल हो गए। हादसा लिंबडी तालुका के नवी मोरवाड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। कैसे हुआ हादसा? चूड़ा थाने के उपनिरीक्षक जेएन गमारा ने बताया कि पर्यटकों का समूह टेम्पो ट्रैवलर में यात्रा कर रहा था, तभी उनका वाहन राजकोट से अहमदाबाद जा रहे एक डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो
महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। यात्रा पर निकले थे पर्यटक पुलिस के अनुसार, पर्यटकों का यह समूह दीव, सोमनाथ, द्वारका और सौराष्ट्र के दर्शन कर लौट रहा था। उनकी दो दिन बाद अहमदाबाद से फ्लाइट थी। घायलों का इलाज जारी हादसे में घायल पांच लोगों को पहले सायला तालुका के एक अस्पताल
ले जाया गया और फिर सुरेंद्रनगर के सी.यू. शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी लिंबडी के डीएसपी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही थी या फिर कोई अन्य वजह।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना का कारण ड्राइवर की लापरवाही थी या फिर कोई अन्य वजह।
  • पुलिस जांच में जुटी लिंबडी के डीएसपी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।
  • शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।