HomeNationalहिमाचल की पेपर मिल में दर्दनाक हादसा: मशीन में फंसने से उत्तराखंड...

हिमाचल की पेपर मिल में दर्दनाक हादसा: मशीन में फंसने से उत्तराखंड के मजदूर की मौत, जांच शुरू

Date:

देहरा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस स्थित एक पेपर मिल में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की मशीन में फंसने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कागज निकालते समय मशीन में फंसा हाथ

पुलिस के अनुसार, हादसा संसारपुर टैरस स्थित जस्सर पेपर मिल में शाम करीब 4:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कीर्ति सिंह, निवासी जिला चमोली, उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में पेपर रोलिंग मशीन पर अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि काम के दौरान मशीन में कागज फंस गया था। कागज निकालने के प्रयास में जैसे ही उन्होंने मशीन के अंदर हाथ डाला, उनका हाथ मशीन में फंस गया और मशीन उन्हें अपनी ओर खींचने लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हादसा होते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर कीर्ति सिंह को बाहर निकाला और इलाज के लिए बीबीएमबी अस्पताल, तलबाड़ा पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में शोक और दहशत का माहौल है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डाडासीबा राज कुमार, थाना संसारपुर टैरस के प्रभारी संजय शर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नूरपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं।

डीएसपी राज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेपर रोलिंग मशीन में फंसा कागज निकालने के दौरान कर्मचारी का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...