TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हिमाचल की पेपर मिल में दर्दनाक हादसा: मशीन में फंसने से उत्तराखंड के मजदूर की मौत, जांच शुरू

मुख्य समाचार: देहरा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस स्थित एक पेपर मिल में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया।
फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की मशीन में फंसने से मौत हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। देहरा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस स्थित एक पेपर मिल में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की मशीन में फंसने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कागज
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निकालते समय मशीन में फंसा हाथ पुलिस के अनुसार, हादसा संसारपुर टैरस स्थित जस्सर पेपर मिल में शाम करीब 4:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कीर्ति सिंह, निवासी जिला चमोली, उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में पेपर रोलिंग मशीन पर अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि काम के दौरान मशीन में कागज फंस गया था। कागज निकालने के प्रयास में जैसे ही उन्होंने मशीन के अंदर हाथ डाला, उनका हाथ मशीन में फंस गया और मशीन उन्हें अपनी ओर खींचने लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसा होते ही वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल मशीन बंद कर कीर्ति सिंह को बाहर निकाला और इलाज के लिए बीबीएमबी अस्पताल, तलबाड़ा पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डाडासीबा राज कुमार, थाना संसारपुर टैरस के प्रभारी संजय शर्मा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नूरपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस
ने फैक्ट्री परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी राज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेपर रोलिंग मशीन में फंसा कागज निकालने के दौरान कर्मचारी का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह भी जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।