HomeNationalउत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना, 22 दिन की बच्ची की...

उत्तराखंड में दिल दहला देने वाली घटना, 22 दिन की बच्ची की हत्या, मां पर गला घोंटकर मारने का आरोप, पति विदेश में करता है नौकरी

Date:

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में 22 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बच्ची की मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Little Rock police officer facing felony charge after shooting incident |  Northwest Arkansas Democrat-Gazette

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

प्रारंभिक रूप से बच्ची की मौत को संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि उसकी मृत्यु गला दबाने से हुई। इसके बाद मृतका के दादा केशर सिंह की तहरीर पर बैजनाथ थाने में बच्ची की मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

परिजनों के अनुसार, आरोपी महिला का पति विदेश में कार्यरत है। घटना को लेकर परिवार में पहले से चल रहे विवाद की भी जांच की जा रही है। दादा केशर सिंह ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही है विस्तृत जांच

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और पूरे मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

पूर्व में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

गौरतलब है कि मार्च 2025 में हरिद्वार जिले में भी एक महिला द्वारा अपनी दो मासूम बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया था। उस मामले में भी आरोपी ने शुरुआती दौर में पुलिस और परिजनों को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन जांच के बाद सच्चाई सामने आई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने...