HomeNationalहरिद्वार में दोस्त बना कातिल, बहनों पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद,...

हरिद्वार में दोस्त बना कातिल, बहनों पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद, झाड़ियों में मिला किशोर का शव

Date:

हरिद्वार: कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले 15 वर्षीय किशोर के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बहनों पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

Friend killed in a dispute after lewd comments about sisters haridwar Crime News Murder

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 7 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक युवक का खून से सना शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की और शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कुनाल (15) पुत्र निवासी रामपुर रायघाटी, थाना लक्सर, हाल लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई।

पांच टीमों ने की जांच

मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

जांच के दौरान फुटेज में कुनाल को एक शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए देखा गया। उसके साथ एक संदिग्ध स्कूटी सवार भी नजर आया। पहचान के आधार पर स्कूटी सवार अरविंद उर्फ शिवम निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना गोवर्धनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी लाटोवाली, कनखल के रूप में सामने आया। घटना के बाद से वह फरार था।

मथुरा से गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मथुरा भाग गया है। पुलिस टीम ने मथुरा पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि वह कुछ समय से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था और कुनाल उसका पड़ोसी व मित्र था।

विवाद के बाद की वारदात

आरोपी के अनुसार, 6 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे आक्रोशित होकर अरविंद ने पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर उसके सिर पर कई वार किए, जिससे कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...