HomeNationalकाशीपुर सड़क हादसे के बाद तनाव, मृतक के परिजनों व लोगों ने...

काशीपुर सड़क हादसे के बाद तनाव, मृतक के परिजनों व लोगों ने किया सड़क जाम; यशपाल आर्य का प्रशासन पर हमला

Date:

काशीपुर, उधम सिंह नगर: काशीपुर में बीते दिन हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बने रहे। खनन सामग्री से लदे ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोग मृतक का शव लेकर सड़क पर बैठ गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देर रात तक सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान नेता विपक्ष यशपाल आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ धरने में शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर सरकार और अधिकारियों की निंदा की।

कई घंटों के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इसके बाद नेता विपक्ष ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में पांच मौतें हुई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन का कारोबार सरकार की शह में फल-फूल रहा है और अधिकारियों की संवेदनशीलता समाप्त हो गई है।

घटना के दौरान गुस्साए लोगों ने दुर्घटना का कारण बने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए तत्काल कदम उठाए और मामले को शांत किया।

नेता विपक्ष ने कहा कि ऐसी लापरवाही और माफिया गठजोड़ की स्थिति सहन नहीं की जाएगी और भविष्य में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों की सूचीबद्ध करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की भी चेतावनी दी।

Latest stories

फरजाना बेगम ने देहरादून शासकीय कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री...

नितिन बाल्मीकि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नामित

उत्तराखंड सरकार द्वारा युवा भाजपा नेता नितिन बाल्मीकि को...