Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalजम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा: भद्रवाह–चंबा मार्ग पर सेना का वाहन खाई...

जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा: भद्रवाह–चंबा मार्ग पर सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद…

Date:

भद्रवाह/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 11 अन्य जवान घायल हो गए। यह दुर्घटना भद्रवाह–चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास उस समय हुई, जब सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

Army vehicle falls into ditch in Doda

भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. वर्षा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन में कुल 21 जवान सवार थे। हादसे में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। एक जवान को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज भद्रवाह अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और सेना के अधिकारी भद्रवाह अस्पताल पहुंच गए और घायलों के इलाज एवं शिफ्टिंग की निगरानी शुरू की। वहीं, जीएमसी डोडा से एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम को भी मौके पर भेजा गया, ताकि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान एक बुलेटप्रूफ सैन्य वाहन में सवार होकर ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से त्वरित बचाव अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए हवाई मार्ग से उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया शोक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि डोडा में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में 10 बहादुर भारतीय सैनिकों के बलिदान से पूरा देश शोक में है। उन्होंने शहीद जवानों की सेवा और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उपराज्यपाल ने बताया कि घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया है और अधिकारियों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी जताया दुख
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भद्रवाह–चंबा मार्ग पर हुए इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही बचाव और राहत कार्यों की तत्परता की सराहना की।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि इस दुर्घटना में देश ने अपने 10 वीर सपूत खो दिए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया है और उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं और दुखी परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş