HomeNationalअंकिता भंडारी हत्याकांड पर बढ़ा जनआक्रोश, कोटद्वार में BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बढ़ा जनआक्रोश, कोटद्वार में BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध

Date:

पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होते जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर हो रहे आंदोलनों के जरिए प्रदर्शनकारी सरकार पर मामले में शामिल कथित वीआईपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में कोटद्वार पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के एक पूर्व विधायक की कथित पत्नी द्वारा जारी किए गए ऑडियो और सोशल मीडिया पर किए गए बयानों में अंकिता प्रकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी नाम लिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि इन गंभीर आरोपों के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है और मामले को भटकाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और मामले में शामिल सभी जिम्मेदारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग दोहराई।

शनिवार को जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कोटद्वार पहुंचे, कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। स्थिति को बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया और सुरक्षा घेरे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के एक ऑडियो के सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीआईपी समेत भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेशभर में जनआक्रोश और अधिक बढ़ गया है।

राज्य के कई जिलों में आम जनता और राजनीतिक संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता अमित राज सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी पहाड़ की बेटी थी और इस जघन्य हत्याकांड में वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कोटद्वार आगमन पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है और जब तक पूरे मामले की सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...