विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पर किए गए बयानों में अंकिता प्रकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी नाम लिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि इन गंभीर आरोपों के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार अपने नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है और मामले को भटकाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने निष्पक्ष जांच और मामले में शामिल सभी जिम्मेदारों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग दोहराई। शनिवार को जैसे ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कोटद्वार पहुंचे, कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।
स्थिति को बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप किया और सुरक्षा घेरे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर के एक ऑडियो के सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीआईपी समेत भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेशभर में जनआक्रोश और अधिक बढ़