HomeNationalखटीमा: ईद मिलादुन्नबी की 1500वीं जश्न-ए-सालाना पर इंसानियत का पैग़ाम, मुफ्त इलाज़ी...

खटीमा: ईद मिलादुन्नबी की 1500वीं जश्न-ए-सालाना पर इंसानियत का पैग़ाम, मुफ्त इलाज़ी कैम्प में 1500 मरीजों को फ़ायदा पहुँचा

Date:

खटीमा। ईद-ए-मिलादुन्नबी की 1500वीं जश्न-ए-सालाना को इंसानियत और ख़िदमत-ए-खल्क़ की थीम पर मनाने के लिए तंज़ीम उलेमा-ए-अहले सुन्नत, खटीमा ने सिलसिला-वार कार्यक्रमों का आग़ाज़ किया। इन्हीं अहम् कड़ियों में इतवार, 31 अगस्त को इस्लामनगर स्थित एक प्राइवेट बैक्वेंट हॉल में एक वसीअ निशुल्क तिब्बी कैम्प का इनइक़ाद किया गया। इसमें बरेली मंडल से तशरीफ़ लाए 25 माहिर डॉक्टरों ने शिरकत की और तक़रीबन 1500 मरीजों का मुफ़्त इलाज कर दवाइयाँ तक़सीम कीं।

इस मौके पर मौलाना इरफान-उल-हक़ क़ादरी ने ख़िताब करते हुए कहा कि यह कैम्प मज़हब और जात-पात से ऊपर उठकर सिर्फ़ इंसानियत की ख़िदमत के लिए है। उन्होंने तज़किरा किया कि हुज़ूर-ए-अकरम ﷺ का सबसे बड़ा पैग़ाम इंसानियत और ख़िदमत-ए-खल्क़ है, इसी लिए यह सालगिरह महज़ इबादत तक महदूद नहीं, बल्कि सामाजिक ख़िदमात से वाबस्ता है।

कैम्प में तशरीफ़ लाए तमाम डॉक्टरों को फूलों और यादगारी तोहफ़ों से नवाज़ा गया। तंज़ीम की जानिब से एलान किया गया कि आगे चलकर 15 नादार बेटियों के सामूहिक निकाह, 15 गरीब ख़ानदानों को सालभर का राशन, 15 यतीम बच्चों की तालीम व तरबियत और नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता मुहिम भी चलाई जाएगी, ताकि ईद-ए-मिलादुन्नबी की इस जश्न-ए-सालाना पर समाज को इंसानियत और परोपकार का पैग़ाम दिया जा सके।

Latest stories

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...

स्कूल के बहाने निकली बेटी, युवक संग फरार; लाखों के जेवर-नकदी भी गायब

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के गौजाजाली क्षेत्र से...

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...