HomeNationalमुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की जताई इच्छा,...

मुस्लिम युवक ने प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करने की जताई इच्छा, पत्र लिखकर पेशकश

Date:

भारत समेत दुनियाभर में अपने आध्यात्मिक प्रवचनों से करोड़ों भक्तों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज इस समय किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के एक मुस्लिम युवक ने ऐसा कदम उठाया है, जिसने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल कायम कर दी है।

इटारसी के आरिफ खान चिश्ती ने दिखाई बड़ी दरियादिली

नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी 26 वर्षीय आरिफ खान चिश्ती ने संत प्रेमानंद महाराज को अपनी एक किडनी दान करने की पेशकश की है। चिश्ती ने कलेक्टर सोनिया मीणा के माध्यम से संत को पत्र भेजते हुए लिखा कि,

“मैं जीवित रहूं या न रहूं, लेकिन आपका जीवन इस दुनिया के लिए बेहद अनमोल है। मैं स्वेच्छा से अपनी एक किडनी आपको अर्पित करना चाहता हूं। कृपया मेरी यह छोटी सी भेंट स्वीकार करें।”

“नफरत के माहौल में प्रेमानंद महाराज उम्मीद की किरण”

आरिफ खान ने पत्र में प्रेमानंद महाराज की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा नफरत भरे माहौल में ऐसे संतों की जरूरत है। उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा,

“प्रेमानंद महाराज के शब्द नफरत के खिलाफ एंटीबायोटिक की तरह काम करते हैं। वह समाज को प्रेम और भाईचारे के सूत्र में बांध रहे हैं। मैं उनके ऑनलाइन भाषणों से गहराई से प्रभावित हूं।”

परिवार और शिक्षा

आरिफ खान ने हाल ही में शादी की है। उनके परिवार में तीन बड़े भाई और पिता हैं। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक शिक्षा हासिल की है।

संत प्रेमानंद महाराज की स्वास्थ्य स्थिति

वृंदावन (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने आश्रम में रहने वाले प्रेमानंद महाराज फिलहाल किडनी रोग से पीड़ित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी दोनों किडनियां काम करना बंद कर चुकी हैं और वह इलाज करा रहे हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...