HomeNationalबुर्का में पकड़ा गया किशोरगंज का प्रमोद, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश...

बुर्का में पकड़ा गया किशोरगंज का प्रमोद, सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम

Date:

झारखंड की राजधानी रांची में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान रविवार रात एक बड़ा मामला सामने आया। शहर के भीड़भाड़ वाले अल्बर्ट एक्का चौक पर एक युवक बुर्का पहनकर घूम रहा था। संदेह होने पर वहां मौजूद एक महिला ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया, जिससे संभावित अनहोनी टल गई।

जांच में आरोपी की पहचान किशोरगंज, चुनना भट्ठा निवासी प्रमोद कुमार सोनू के रूप में हुई है। कोतवाली थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने बुर्का पहनकर धार्मिक आयोजन में क्यों प्रवेश किया और उसके पीछे मकसद क्या था।

यह घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। जन्माष्टमी कार्यक्रम में भारी भीड़ मौजूद थी। तभी एक मुस्लिम महिला ने देखा कि बुर्का पहने संदिग्ध व्यक्ति धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ रहा है। महिला को शक हुआ और उसने उसके जूते व हाथों पर ध्यान दिया। तभी साफ हो गया कि बुर्के के अंदर महिला नहीं, बल्कि युवक है। महिला ने तुरंत पुलिस को खबर दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बिना हंगामा किए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि आरोपी किसी खुराफात की योजना बना रहा था। इस भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन में बुर्का पहनकर घुसने से शक और गहरा हो गया कि कहीं उसका इरादा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का तो नहीं था।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी किसी संगठित साजिश का हिस्सा तो नहीं या फिर किसी और के इशारे पर काम कर रहा था। इस मामले में सतर्कता दिखाने वाली महिला का कहना है कि आरोपी की हरकत मुस्लिम समाज को बदनाम करने और धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रमोद सोनू को जेल भेज दिया है और उसके संपर्कों व मकसद की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने रांची के लोगों को संदेश दिया है कि शहर की शांति और भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश यहां कामयाब नहीं हो सकती।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...