HomeNationalकिच्छा: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, डेढ़ माह बाद...

किच्छा: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की मौत, डेढ़ माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Date:

किच्छा में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत के मामले में करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आखिरकार केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता मंगलसेन कश्यप की कई बार गुहार लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अंततः एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ।

लक्ष्मी विहार, बंगाली कॉलोनी निवासी मंगलसेन कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून की सुबह उनके बेटे महेश पाल (33) को पेट दर्द की शिकायत हुई थी। उन्होंने उसे पास के डॉक्टर चरन सिंह को दिखाया। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद डॉक्टर ने उसे भर्ती किया और शाम तक ठीक बताकर घर भेज दिया।

लेकिन रात करीब 9 बजे महेश अपने दोस्त प्रमोद के साथ दोबारा डॉक्टर के पास गया, जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया और कुछ दवाएं दी गईं। दवाइयां लेने के बाद महेश अगली सुबह बेहोश मिला। परिजन तुरंत उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंगलसेन कश्यप का आरोप है कि चरन सिंह अपंजीकृत (झोलाछाप) डॉक्टर है और वह अवैध रूप से अस्पताल और मेडिकल स्टोर चला रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ महीने से इंसाफ की आस में भटकता रहा परिवार

मंगलसेन कश्यप ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं और महेश की मौत के बाद वे लगातार पुलिस और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते रहे, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अंत में उन्होंने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की, तब जाकर कार्रवाई हुई।

महेश की तीन साल पहले शादी हुई थी और उसका दो साल का एक बेटा भी है। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और अब उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...