HomeNationalManish Kashyap: मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने छोड़ी BJP, प्रशांत किशोर की...

Manish Kashyap: मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने छोड़ी BJP, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में हुए शामिल

Date:

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इस बीच यूट्यूब की दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले चर्चित चेहरे मनीष कश्यप ने बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अलविदा कह दिया है और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) में शामिल हो गए हैं।

जन सुराज पार्टी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर मनीष कश्यप और प्रशांत किशोर की तस्वीरें साझा करते हुए उनके पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

मनीष कश्यप बोले — बिहार को सुरक्षित बनाना है तो जन सुराज को मौका दीजिए

पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने बिहार की वर्तमान स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

“आज हर कोई जानता है कि बिहार की हकीकत क्या है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर बिहार को सुरक्षित बनाना है, तो जन सुराज की सरकार बनानी होगी।”

मनीष कश्यप ने एक्स पर एक कविता के ज़रिए अपने इरादे भी जाहिर किए:

“बुझी हुई आश जलायेंगे हम,
घर-घर रोशनी पहुँचाएंगे हम,
पलायन का दर्द मिटाएंगे हम,
फिर से नया बिहार बनाएंगे हम।”

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनके चैनल पर लगभग एक करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वह पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब तमिलनाडु में बिहारी प्रवासियों पर हमले को लेकर कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

बीजेपी से क्यों छोड़ा नाता?

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मनीष कश्यप ने बीजेपी का दामन थामा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। कुछ ही समय बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर बीजेपी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।
कश्यप का आरोप था कि,

“भाजपा ने मुझे दिल्ली विधानसभा चुनाव तक इस्तेमाल किया, फिर मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ता को बेसहारा छोड़ दिया।”

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...