HomeNational‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, दावा- कार्डियक अरेस्ट से...

‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, दावा- कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, पुलिस जांच शुरू

Date:

‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात स्टार बनीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी

मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम शेफाली के घर पहुंच चुकी है और जरूरी साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मिलकर अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने भी पुष्टि की कि शेफाली को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनके शव को कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिटनेस को लेकर थीं सजग

शेफाली के फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वह सेहत को लेकर बेहद सतर्क थीं। रोजाना व्यायाम करती थीं और सख्त डाइट फॉलो करती थीं। उन्हें मिर्गी की बीमारी थी, जिसे कंट्रोल में रखने के लिए वे ठंडी चीजों और ड्रिंक्स से परहेज करती थीं। ट्रेनर ने बताया कि दो दिन पहले ही शेफाली से मुलाकात हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही थीं।

निजी जीवन और मिर्गी की जंग

एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र में पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में यह परेशानी बढ़ जाती थी, लेकिन नियमित योग और एक्सरसाइज से उन्होंने इस पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

शेफाली ने 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी, जो 2009 में तलाक में बदल गई। बाद में उन्होंने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी।

कांटा लगा से मिली पहचान

शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से की थी, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी बॉलीवुड फिल्म में काम किया और कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगारू’ में भी नजर आईं। उन्होंने नच बलिए जैसे रियलिटी शोज में पति पराग के साथ भाग लिया।

बिग बॉस में की थी वाइल्ड कार्ड एंट्री

2019 में शेफाली ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। शो में उनकी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला से दोबारा मुलाकात हुई थी और दोनों की बॉन्डिंग चर्चा में रही थी। बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला की भी 2021 में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो चुकी है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शेफाली जरीवाला का असमय जाना उनके चाहने वालों के लिए बड़ा झटका है।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...