विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सूत्रों के मुताबिक, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मिलकर अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने भी पुष्टि की कि शेफाली को अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनके शव को कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिटनेस को लेकर थीं सजग शेफाली के फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि वह सेहत को लेकर बेहद सतर्क थीं। रोजाना व्यायाम करती थीं और सख्त डाइट फॉलो करती थीं। उन्हें मिर्गी की बीमारी थी, जिसे कंट्रोल में रखने के लिए वे ठंडी चीजों और ड्रिंक्स से परहेज करती थीं। ट्रेनर ने बताया
कि दो दिन पहले ही शेफाली से मुलाकात हुई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रही थीं। निजी जीवन और मिर्गी की जंग एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र में पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में यह परेशानी बढ़ जाती थी, लेकिन नियमित योग और एक्सरसाइज से उन्होंने इस पर काफी हद तक काबू पा लिया था। शेफाली ने 2004 में म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह से शादी की थी, जो 2009 में तलाक में बदल गई। बाद में उन्होंने 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी। कांटा लगा से मिली पहचान शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत