HomeNationalकिच्छा: भाजपा नगर मंडल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर...

किच्छा: भाजपा नगर मंडल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Date:

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा आवास विकास क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने दीप प्रज्वलन और अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने नारी नेतृत्व, सेवा, धर्म और सुशासन की मिसाल कायम की। उन्होंने एक ऐसे दौर में शासन किया जब महिलाओं की भूमिका सीमित मानी जाती थी, लेकिन अपने न्यायप्रिय निर्णयों, सशक्त नेतृत्व और धार्मिक कार्यों के जरिए उन्होंने पूरे देश को नई दिशा दी। 18वीं सदी की यह मराठा शासिका इंदौर से शासन चलाते हुए देशभर में अनेक मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण व जीर्णोद्धार कराया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या, गया, द्वारका, बद्रीनाथ, सोमनाथ और रामेश्वरम जैसे तीर्थों को पुनर्जीवित किया।

श्री शुक्ला ने कहा कि उनके लिए सत्ता केवल सेवा और धर्म रक्षा का माध्यम थी। वे सादगी, अनुशासन और धार्मिकता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके कार्यों ने इंदौर राज्य ही नहीं, पूरे भारतवर्ष में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।

मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका त्याग, सेवा और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण हर नागरिक को आदर्श जीवन जीने की सीख देता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी, राजकुमार कालरा, श्याम सुंदर बिष्ट, ओम तनेजा, प्रकाश पंत, कविता मान, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, प्रकाश अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, निखिल दीक्षित, संदीप गोयल, विनोद कोली, राजकुमार कोली, रमन कोली, महेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, केतन कालरा, चंदन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया।

सभी उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...