HomeNationalक्या महंगा हो जाएगा आईफोन? डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक से भारत...

क्या महंगा हो जाएगा आईफोन? डोनाल्ड ट्रंप ने टिम कुक से भारत में प्रोडक्शन रोकने को कहा

Date:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि भारत ने अमेरिका को “जीरो टैरिफ ट्रेड डील” की पेशकश की है। लेकिन इसके तुरंत बाद ट्रंप ने भारत में Apple के कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने Apple के CEO टिम कुक से कहा है कि वे भारत में iPhone बनाना बंद करें और पूरा प्रोडक्शन अमेरिका में ही करें।

भारत में iPhone निर्माण पर ट्रंप की नाराज़गी

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर दौरे के दौरान ट्रंप ने टिम कुक से बातचीत में भारत को लेकर नाराज़गी जाहिर की। उन्होंने कहा,
“मुझे टिम कुक से एक छोटी सी दिक्कत है। वो भारत में iPhone बनाना चाहते हैं और मैं ऐसा नहीं चाहता। Apple को अपने फोन अमेरिका में ही बनाने चाहिए।”
ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत में व्यापार करना बेहद मुश्किल है।

चीन से दूरी, भारत की ओर बढ़ता एप्पल

Apple अब तक चीन में बड़े पैमाने पर iPhone का निर्माण कर रहा था, लेकिन कोविड-19 और ट्रेड वॉर के बाद हालात बदल गए। पहले महामारी के दौरान फैक्ट्रियों पर असर पड़ा, फिर ट्रंप सरकार ने चीन पर भारी टैरिफ लगा दिए। जवाब में चीन ने भी टैरिफ लगाया, जिससे Apple को बड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद कंपनी ने चीन से दूरी बनानी शुरू की और भारत को एक वैकल्पिक निर्माण केंद्र के रूप में देखना शुरू किया।

भारत में iPhone प्रोडक्शन को लेकर Apple की बड़ी योजना

Apple की योजना है कि वह 2026 तक भारत में हर साल 6 करोड़ से ज्यादा iPhone का निर्माण करे, जो कि मौजूदा उत्पादन क्षमता का लगभग दोगुना होगा।
IDC की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में Apple के कुल iPhone शिपमेंट का 28% हिस्सा चीन से आया था। अगर Apple को भारत में प्रोडक्शन रोकना पड़ा, तो इसका सीधा असर iPhone की कीमतों पर पड़ सकता है — यानि कि iPhone और महंगे हो सकते हैं।

Latest stories

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...