HomeNationalराजनाथ सिंह का तंज: पाकिस्तान जहां खड़ा होता है, वहीं से मांगने...

राजनाथ सिंह का तंज: पाकिस्तान जहां खड़ा होता है, वहीं से मांगने वालों की लाइन लग जाती है

Date:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव चरम पर है। इस बीच, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की सफल सैन्य कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने वहां सुरक्षा हालात की समीक्षा करते हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान पर तीखे शब्दों में हमला बोला।

वीरगति को प्राप्त जवानों को नमन

राजनाथ सिंह ने कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों और ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों को मैं नमन करता हूं। घायल जवानों के साहस को भी प्रणाम करता हूं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

“दुश्मन को नेस्तनाबूद करने वाली ताकत आपके पास है”

उन्होंने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा, “मैं यहां आपकी उस ऊर्जा को महसूस करने आया हूं, जिसने दुश्मन को उसकी औकात दिखा दी। आपने जोश के साथ होश भी बनाए रखा और पाकिस्तान की चौकियों और बंकरों को इस तरह ध्वस्त किया कि दुश्मन उसे कभी भूल नहीं पाएगा।”

पाकिस्तान पर करारा प्रहार

पाकिस्तान की हालत पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह बोले, “वो देश मांगते-मांगते अब इस हालत में आ गया है कि जहां खड़ा होता है, वहीं से भीख मांगने वालों की लाइन लग जाती है। अभी आपने देखा कि कैसे एक बार फिर IMF से कर्ज़ मांगने पहुंचा है। वहीं, भारत आज उन देशों में है जो IMF को फंड मुहैया कराते हैं।”

“न्यूक्लियर धमकियों से नहीं डरता भारत”

रक्षा मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान कई बार भारत को एटमी हमलों की धमकी देता रहा है, लेकिन हमने अब यह साफ कर दिया है कि भारत ऐसे ब्लैकमेल से डरने वाला नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे गैर-जिम्मेदार देश के हाथों में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं? मैं मांग करता हूं कि पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को IAEA की निगरानी में लिया जाए।”

“आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की नीति को पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया है—अगर भारत की जमीन पर कोई आतंकी हमला हुआ, तो वह युद्ध की कार्यवाही मानी जाएगी। और अगर बातचीत होगी तो सिर्फ आतंकवाद और पीओके पर होगी, किसी और विषय पर नहीं।”

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई

राजनाथ सिंह ने जोर देते हुए कहा, “ऑपरेशन सिंदूर कोई साधारण सैन्य अभियान नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उस हर जवान की आंखों का सपना था कि पाकिस्तान की हर घाटी और हर बंकर में छिपे आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए।”

“पाकिस्तान को अटलजी के समय से मिल रहा था मौका, लेकिन उसने धोखा दिया”

रक्षा मंत्री ने याद दिलाया कि 21 साल पहले इस्लामाबाद में अटल बिहारी वाजपेयी के सामने पाकिस्तान ने वादा किया था कि उसकी धरती से आतंकवाद नहीं पनपेगा, लेकिन उसने धोखा दिया। “अब उसे इस धोखे की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है, और यह कीमत लगातार बढ़ती जाएगी।”

Latest stories

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...