Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalभव्य तिरंगा यात्रा के जरिए सेना को सलामी, प्रधानमंत्री का जताया आभार...

भव्य तिरंगा यात्रा के जरिए सेना को सलामी, प्रधानमंत्री का जताया आभार – पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की कड़ी प्रतिक्रिया

Date:

किच्छा, 12 मई 2025 — भारतीय जनता पार्टी किच्छा ग्रामीण मंडल द्वारा लालपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सेना द्वारा चलाए गए “मिशन सिंदूर” की सफलता और वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक और त्वरित फैसलों के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से यह आयोजन संपन्न हुआ।

तिरंगा यात्रा लालपुर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मुख्य बाजार में संपन्न हुई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला कायरता का प्रतीक था, लेकिन भारतीय सेना ने ‘मिशन सिंदूर’ के जरिए दुश्मनों को करारा जवाब देकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मिली खुली छूट इस बात का संकेत है कि भारत अब किसी भी हमले का माकूल जवाब देने में सक्षम है।”

मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के सम्मान में है, बल्कि उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, महामंत्री विजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, जितेंद्र गौतम, अमित मदान, सुशील यादव, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, हिमांशु शुक्ला, सैयद इफ्तार मियां, रविकांत वर्मा, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, जोगिंदर सिंह जिंदू, पूर्व महामंत्री बलजीत सिंह गाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिट्टू हुड़िया, अंकित पाठक, परमजीत सिंह पम्मा, शेर सिंह, चरणजीत सिंह, इश्तियाक अहमद, नीरज खुग्गर, महेंद्र सिंह, राणा राघवेंद्र प्रताप शाही, रामकिशन कोली, मनीष पांडे, धर्मेंद्र तिवारी, राज गगनेजा, नरेंद्र ठकराल, रवीना गंगवार, राम सिंह बिष्ट, और भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş