HomeNationalसीजफायर के चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने...

सीजफायर के चंद घंटे बाद ही पाकिस्तान की नापाक हरकत, भारत ने सेना को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Date:

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे से युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन इसके महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की, जिससे सीमा पर तनाव बढ़ गया है।

शनिवार रात करीब 11 बजे विदेश मंत्रालय ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि पाकिस्तान पिछले कुछ घंटों से युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पाकिस्तानी अतिक्रमण का करारा जवाब दे रही है।

मिसरी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान की ओर से बार-बार किए जा रहे उल्लंघन को भारत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हमने सेना को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसी हरकतों पर ठोस और सख्त कार्रवाई की जाए।”

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटे तक चले तनाव के बाद शनिवार दोपहर 3:35 बजे दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें शाम 5 बजे से सीजफायर लागू करने पर सहमति बनी थी।

हालांकि, पाकिस्तान ने इस सहमति के कुछ ही घंटों बाद सीजफायर तोड़ दिया। बारामूला जिले में एक संदिग्ध ड्रोन भी देखा गया, जिसके बाद धमाका हुआ। पाकिस्तान की इस उकसावेभरी कार्रवाई ने दोनों देशों के बीच बनी ताजगी को फिर से खतरे में डाल दिया है।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि अब 12 मई को भारत-पाकिस्तान के अधिकारी आगे की रणनीति पर बातचीत करेंगे।

Latest stories

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...