HomeNationalरस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे पर्यटक, नहीं बनी...

रस्सी के सहारे भागीरथी पार कर गोमुख जा रहे पर्यटक, नहीं बनी पुलिया

Date:

TN9 उत्तरकाशी: गोमुख दर्शन के लिए ट्रैकर और पर्यटक भागीरथी नदी के बीच से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर तैनात स्वास्थ्य मित्र रस्सियों के सहारे उन्हें आवाजाही करवा रहे हैं। वन विभाग की ओर से पुलिया नहीं बनाई गई है।

गोमुख ट्रैक खुलने के बाद पर्यटकों और ट्रेकर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहां पर गोमुख दर्शन के लिए यात्री भागीरथी नदी के बीच से रस्सियों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। वहां पर तैनात स्वास्थ्य मित्र इस दौरान यात्रियों की मदद कर रहे हैं। उनके अनुसार मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण यात्री जान जोखिम में डालकर नदी के बीच से आवाजाही करने को मजबूर हैं।

वहीं भोजवासा में भी अभी ट्राॅली का सुचारू रूप से संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे भी ट्रेकर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नदी पर किसी प्रकार की अस्थायी पुलिया का निर्माण भी नहीं किया गया है। वहीं ऐसी स्थिति में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।

इसलिए वहां पर सुविधाएं बढ़ाने की लगातार मांग की जा रह है। गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि भोजवासा में ट्राॅली का संचालन किया जा रहा है। वहां पर सुरक्षा और मदद के लिए वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं। पर्यटक पुराने मार्ग से गोमुख दर्शन के लिए जा रहे हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...