HomeNationalहाईकोर्ट ने अब मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को भेजा अवमानना नोटिस

हाईकोर्ट ने अब मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को भेजा अवमानना नोटिस

Date:

TN9 नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उपनल कर्मियों के मामले में दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं करने के प्रकरण में अब मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को अवमानना नोटिस भेजा है। इस मामले में 12 जून को सुनवाई होगी।

उपनल कर्मियों की ओर से अवमानना याचिका दायर कर कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने वर्ष 2018 में एक आदेश जारी कर नियमावली के तहत उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के आदेश जारी किए थे। इस आदेश को सरकार की ओर से शीर्ष अदालत में चुनौती दी गई लेकिन उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। इसके बावजूद सरकार की ओर से आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। यही नहीं सरकार उपनल कर्मियों को हटा कर नियमित नियुक्ति की जा रही है।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की पीठ में उपनल कर्मियों की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई को अदालत ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को अवमानना नोटिस जारी किया था। आज उपनल कर्मियों की ओर से कहा गया कि राधा रतूड़ी सेवानिवृत्त हो गई हैं और उनकी जगह नए मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन बन गए हैं। इसके बाद अदालत ने नव नियुक्त मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दिया है।

Latest stories

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...