HomeNationalफेमस जिम ट्रेनर का वीडियो वायरल, लड़की ने लगाए शोषण के गंभीर...

फेमस जिम ट्रेनर का वीडियो वायरल, लड़की ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

Date:

TN9 हरिद्वार: के एक नामी जिम ट्रेनर से झगड़े के बाद युवती ने शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जिम ट्रेनर युवती को समझाने से लेकर वीडियो बना रहे लोगों से उनके मोबाइल फोन तक छीनता नजर आ रहा है। अब मामले में युवती ने वीडियो वायरल करने वाले लोगाें के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल फाउंड्री गेट के पास एक कार में पीछे सीट पर नामी जिम ट्रेनर और युवती बैठे हुए थे। युवती गुस्सा होकर चिल्ला रही थी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची, जबकि कुछ राहगीर भी रुक गए। युवती को जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाहर निकाला तो उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए जिम ट्रेन पर शोषण करने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। युवती वीडियो में कहती दिख रही है कि मैडम इसने मेरा यूज किया है।

फिर आरोप लगाती है कि उसका गला घोंटने का प्रयास किया है। इस बीच आसपास मौजूद कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जिम ट्रेनर ने कार में युवती को बंधक बना रखा था। महिला पुलिसकर्मी से जिम ट्रेनर युवती की बहन से बात करने के लिए भी कहता है।

इस बीच ट्रेनर ने वीडियो बना रहे एक युवक से फोन भी छीन लिया। बाद में युवक-युवती यहां से निकल गए। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक-युवती का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं दी है। एक तहरीर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ युवती की तरफ से दी गई है। जांच की जा रही है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...