TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

फेमस जिम ट्रेनर का वीडियो वायरल, लड़की ने लगाए शोषण के गंभीर आरोप

मुख्य समाचार: TN9 हरिद्वार: के एक नामी जिम ट्रेनर से झगड़े के बाद युवती ने शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 हरिद्वार: के एक नामी जिम ट्रेनर से झगड़े के बाद युवती ने शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जिम ट्रेनर युवती को समझाने से लेकर वीडियो बना रहे लोगों से उनके मोबाइल फोन तक छीनता नजर आ रहा है। अब मामले में युवती ने वीडियो वायरल करने वाले
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लोगाें के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल फाउंड्री गेट के पास एक कार में पीछे सीट पर नामी जिम ट्रेनर और युवती बैठे हुए थे। युवती गुस्सा होकर चिल्ला रही थी। इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची, जबकि कुछ राहगीर भी रुक गए। युवती को
जैसे ही पुलिसकर्मी ने बाहर निकाला तो उसने जोर-जोर से चिल्लाते हुए जिम ट्रेन पर शोषण करने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। युवती वीडियो में कहती दिख रही है कि मैडम इसने मेरा यूज किया है। फिर आरोप लगाती है कि उसका गला घोंटने का प्रयास किया है। इस बीच आसपास मौजूद कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि जिम ट्रेनर ने कार में युवती को बंधक बना रखा था।
महिला पुलिसकर्मी से जिम ट्रेनर युवती की बहन से बात करने के लिए भी कहता है। इस बीच ट्रेनर ने वीडियो बना रहे एक युवक से फोन भी छीन लिया। बाद में युवक-युवती यहां से निकल गए। रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक-युवती का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं दी है। एक तहरीर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ युवती की तरफ से दी गई है। जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जांच की जा रही है।
  • एक तहरीर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ युवती की तरफ से दी गई है।
  • रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवक-युवती का आपस में झगड़ा हुआ था, लेकिन युवती ने शिकायत नहीं दी है।