HomeNationalपहलगाम हमले के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत...

पहलगाम हमले के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर संदिग्ध दिखे तो तुरंत हिरासत में लें सीएम के निर्देश |

Date:

TN9 देहरादून: सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए।

सीएम ने पाकिस्तानी नागिरकों का चिह्नीकरण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने के भी निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के लिए कहा। सीएम ने कहा, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें जिस पर आम लोग जानकारी साझा कर सकें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

सत्यापन अभियान में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के साथ ही किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिह्नीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...