जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, मध्य प्रदेश और हरियाणा के लोग शामिल हैं। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा और घातक आतंकी हमला माना जा रहा है। इस हमले के बाद पूरे देश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

हाई अलर्ट: दिल्ली, मुंबई, यूपी में सुरक्षा सख्त
दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक जगहों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। अयोध्या, काशी और मथुरा में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने पर्यटन स्थलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है, वहीं मुंबई, जयपुर और अमृतसर में भी पुलिस अलर्ट मोड पर है।
देहरादून में भी अलर्ट, जिले में सघन चेकिंग
हमले की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। जिले में हर वाहन और व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है। डीजीपी के निर्देश पर विकासनगर और ऋषिकेश जैसे इलाकों में वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर रहकर चेकिंग की निगरानी कर रहे हैं।
Lucknow | DGP Uttar Pradesh Prashant Kumar issued a high alert for Uttar Pradesh Police after the Pahalgam terrorist attack, and issued instructions to be extra cautious on rail, road and air traffic keeping in view the activities of terrorist and other organizations in all… pic.twitter.com/5BiE4WfyHK
— ANI (@ANI) April 23, 2025
हमले की वीभत्सता: नाम पूछ-पूछकर मारी गोली
खुलासे में सामने आया है कि आतंकियों ने हमले के दौरान पर्यटकों से उनके नाम पूछ-पूछकर उन्हें गोली मारी। इस जघन्य हमले की निंदा करते हुए कई संगठनों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके चलते जम्मू में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।





