HomeNationalडंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4 बच्चों...

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Date:

TN9 ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। जबकि डंपर चालक मौके पर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा सुल्तानपुर पट्टी के गांव रामजीवनपुर में हुई है। यहां मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बाइक सवार मंगलवार को अपने किसी रिश्तेदार के घर बन्नाखेड़ा जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ है।

हादसे में मृतक की पहचान सोमपाल (55) निवासी गांव बगढ़खां अजीमनगर रामपुर के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोमपाल पेशेवर किसान था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं, सोमपाल की मौत के बाद चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार में मातम छाया हुआ है। इसके अवाला पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...